हमारे लिए ऊर्जा के परम-स्रोत...

Friday 12 July 2013

हुई सुबह



हो उठी प्रातः
पूरब दिशा लाल
निकला सूर्य

      ***

गूँजते भौरे
खिल उठी कलियाँ
हुई सुबह

      ***

नई ताजगी
खिला-खिला-सा मन
फैला उजाला

      ***

घौंसला छोड़
दाने की तलाश में
निकले पक्षी

      ***

मन में नेह
अलसाई-सी देह
हुई सुबह

      ***

देखो सूरज
हसीन सुबह से
करता प्यार

      ***

खिलती कली
उदित होता सूर्य
नये सपने

      ***

3 comments:

  1. भोर की ताज़गी लिए...बहुत सुंदर हाइकु!:-)

    ~सादर!!!

    ReplyDelete
  2. सम्पूर्ण अर्थ लिए हाइकु

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका हार्दिक आभार अंजू जी!

      Delete

आपकी प्रतिक्रिया हमारा उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन करेगी...