हमारे लिए ऊर्जा के परम-स्रोत...

Saturday 13 July 2013

महाभारत पर 8 हाइकू



भीष्म तुम भी
देखते रहे सब
क्यों चुपचाप?          
     ***
स्वयं को हार
द्रौपदी को लगाया
कैसे दाँव पे?              
     ***
युद्ध-भूमि में
कृष्ण दें अर्जुन को
गीता-संदेश             
     ***
पाँच पाँडव
जीतें महाभारत
साथ थे कृष्ण            
     ***
भूली नहीं वो
होना चीर-हरण
लिया बदला            
     ***
महाभारत
अन्याय के खिलाफ
बिछी बिसात           
     ***
भूलो ना कभी
होना चीर-हरण
बना मरण               
     ***
नारीबेचारी!
द्रौपदी सीता पड़ीं
कितनी भारी
     ***

7 comments:

  1. सब जानकार भी आज भी नारी को कहाँ समझ पाते है सब लोग...
    बहुत बढ़िया प्रेरक प्रस्तुति ...धन्यवाद

    ReplyDelete
  2. आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा कल रविवार (14 -07-2013) के चर्चा मंच -1306 पर लिंक की गई है कृपया पधारें. सूचनार्थ

    ReplyDelete
  3. वाह सारिका जी बहुत खूब ...आज इन हाइकु ने एक नई राह सूझा दी

    ReplyDelete
  4. महाभारत वास्तव में हमारे लिए पथप्रदर्शक है।

    ReplyDelete
  5. वाह उत्तम हायकु... शुभ कामनाये ः)

    ReplyDelete
  6. सुंदर सीख भरे हाइकू ।

    ReplyDelete

आपकी प्रतिक्रिया हमारा उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन करेगी...