यह सच
है......क्योंकि...
यह सच है
कि हम दोनों ने एक दूसरे से कभी बातचीत नहीं की
क्योंकि
शायद हम कभी मूक नहीं थे
यह
सच है कि हमने कभी एक दूसरे के ह्रदय में नहीं देखा
क्योंकि
शायद हमारी आँखे हमेशा खुली रहीं
यह
सच है कि हम दोनों कभी एक दूसरे के निकट न आ सके
क्योंकि
शायद हम एक दूसरे से जुदा कभी नहीं रहे
यह
सच है कि हम दोनों ने एक दूसरे को कभी आलिंगन नहीं किया
क्योंकि
शायद हमारी ऊष्मा कभी कम नहीं हुई
यह
सच है कि हम कभी भी बहुत घनिष्ठ नहीं रहे
क्योंकि
शायद हम कभी एक दूसरे से अलग नहीं थे
यह
सच है कि हमने एक दूसरे को दुःख पहुँचाया
क्योंकि
शायद हम एक दूसरे परिपक्व बनाना चाहते थे
यह
सच है कि हमने एक दूसरे को कभी प्रेम नहीं किया
क्योंकि
शायद हम युगों-युगों से प्रेमी थे
यह
सच है कि हम कभी एक दूसरे से नहीं मिलेंगे
क्योंकि
शायद हम कभी एक दूसरे से दूर हैं ही नहीं...
—मूल अंग्रेजी
में: डा. तृष्णा पटेल
हिंदी में अनुवाद: डा. सारिका मुकेश