हमारे लिए ऊर्जा के परम-स्रोत...

Saturday 5 November 2011

कैसे है नारी अबला


सीता का हरण
बन गया था
रावण का मरण
द्रौपदी का क्रोध
खत्म कर देता है
समूचा कुरूवंश
काली की
प्रचंडता रोकने को
स्वयं शंकर को
लेटना पड़ता है राह में
इस सबके बावजूद
कैसे है नारी अबला
पुरूषों की निगाह में? ∙

1 comment:

  1. प्रभात22 December 2011 at 14:29

    क्योंकि.....
    नारियाँ अधिक अबला हैं
    स्वयं की....
    नारियों की ...ही...
    निगाह में|

    ReplyDelete

आपकी प्रतिक्रिया हमारा उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन करेगी...